एआरबी टाइम्स ब्यूरो कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के बघाल में रॉयल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने फाइनल में पहुंची टीमों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से भी दूर रखते हैं। उबादेश और क्यारवी क्षेत्र में विकास कार्यों की झलक शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो गदेवग(शिमला)। तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेला का समापन सोमवार को गदेवग में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मेला आयोजन समिति द्वारा मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,”मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।”उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में मनोरंजन के अनेकों साधन उपलब्ध हैं, परंतु हमारी परंपरागत संस्कृति और रीति-रिवाज आज भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। नई पीढ़ी को इन परंपराओं से जोड़ना…
सोलन | हिमाचल प्रदेश सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को सरकारी रोजगार देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके अंतर्गत JBT शिक्षक भर्ती 2025 की काउंसलिंग 21 जुलाई से सोलन में शुरू होगी। यह भर्ती बैचवाइज आधार पर की जा रही है। सोलन उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें। 📌 काउंसलिंग शेड्यूल 21 जुलाई: कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के उम्मीदवार 22 जुलाई: हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और किन्नौर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश को शिक्षा क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जारी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नैस 2025 – परख-2025) में हिमाचल को देशभर में पांचवां स्थान मिलने पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में प्रदेश की रैंक 21वीं थी, जिससे यह एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। उठाई गई प्रमुख मांगें प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना के बाद पंडोह डैम में भारी मात्रा में वन लकड़ियां एकत्रित हो गई थीं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच अपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता की ओर से बताया कि इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिससे जनता के बीच चिंता का माहौल बना हुआ था। लोगों की इसी चिंता को देखते हुए सरकार ने सीआईडी जांच का फैसला लिया है, ताकि इस…