Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि राज्य में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8.31 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। अब इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाने के लिए आवेदन से स्वीकृति तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया का डिजिटलीकरण किया गया है। सरकार द्वारा 15 जून, 2025 से सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन सिंगल विंडो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। इससे सभी पात्र आवेदकों को एक ही स्थान पर सभी योजनाओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ के बैनर तले शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के छह ब्लॉकों के दुग्ध उत्पादकों ने दत्तनगर मिल्क प्लांट परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग दूध की कीमत समय पर और उचित दर पर भुगतान सुनिश्चित करने की रही। साथ ही, दुग्ध सोसायटियों को दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग मशीनें उपलब्ध करवाने की भी मांग उठाई गई। इस विरोध प्रदर्शन में माकपा नेता राकेश सिंघा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मिल्क फेडरेशन अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और यदि इसे नहीं बचाया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आज एक प्री-काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर योजना और विषय चयन को लेकर जागरूक करना और मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह सत्र विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जो 12वीं के बाद उचित विषय चयन को लेकर दुविधा में हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक धाराओं, प्रोफेशनल कोर्सेज़, सरकारी सेवाओं, निजी क्षेत्र के अवसरों और उच्च शिक्षा के विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को आत्म-मूल्यांकन करने, अपनी रुचि व क्षमता के…

Read More

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह बस अड्डा अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा। 20 वर्षों से धन की कमी के चलते अधर में लटका यह प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डे के ग्राउंड फ्लोर को पार्किंग सुविधा के रूप में तैयार किया जाए, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत रारंग में 1 से 05 जुलाई तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेले का विधिवत शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन और मेला ध्वजारोहण के साथ मेले का आगाज हुआ। डॉ. शर्मा ने कहा कि मेले और त्योहार समाज में भाईचारे, सद्भाव और खुशियों को बढ़ावा देते हैं। किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराएं विश्वभर में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने…

Read More