Author: ARB Times Team

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा जिलों के नालों में बाढ़ आने से अब तक 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं, जबकि 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। प्रशासन को आशंका है कि लापता लोगों की संख्या 15 से 20 तक हो सकती है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कांगड़ा के खनियारा में 6 मजदूरों के लापता होने की पुष्टि हुई है। कुल्लू के सैंज के रैला बिहाल क्षेत्र में भी 3 लोग लापता हैं। बाढ़ ने एक निर्माणाधीन बिजली प्रोजेक्ट की मशीनरी को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का समापन आज बचत भवन में हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय “मनो-सामाजिक देखभाल” रहा। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आपदा के समय मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “आपदा के समय लोगों की मनोस्थिति को संभालना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे समय में एक-दूसरे का सहारा बनकर हम आपदा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। रेस्क्यू कार्यों में मनो-सामाजिक देखभाल बेहद जरूरी है।” उन्होंने बताया कि बीते वर्ष की समेज त्रासदी…

Read More

 एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक प्रधान गोपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर्स ने सरकार से 11% लंबित महंगाई भत्ते की किश्तें शीघ्र जारी करने की मांग की। बैठक में रामपुर बुशहर, किन्नौर, आनी, निरमंड, कुमारसैन, कोटगढ़-खनेटी क्षेत्र के सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रधान ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संघ की सदस्यता लेने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही सरकार तक अपनी आवाज प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने मंगलवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मज़दूरों को समय पर लाभ न मिलने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में सीटू शिमला ज़िला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष अमित, ज़िला अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव परमिंदर, उपाध्यक्ष रूप लाल व ओम प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। मजदूर नेताओं ने आरोप लगाया कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं के लाभों से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई है। ⛈️ निचले इलाकों में जल भराव का खतरा इन जिलों के निचले क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। शिमला सहित कई जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा के पालमपुर में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 145.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके…

Read More