एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा किन्नौर जिले में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 1 जुलाई को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ, 2 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय भावानगर (निचार), और 3 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय पूह में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं लंबाई न्यूनतम 168 सेमी और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा आज तिडोंग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में एक विशेष श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अगुवाई जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने की, जिन्होंने श्रमिकों को श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल और विस्तृत रूप से प्रदान की। शिविर के दौरान निम्नलिखित गतिविधियाँ संपन्न की गईं: 32 नए श्रमिक पंजीकरण कार्ड वितरित किए गए 15 कार्डों का नवीनीकरण किया गया 64 श्रमिकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया मौके पर पूरी की गई इसके अतिरिक्त, शिविर में उपस्थित श्रमिकों की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का तत्काल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की सभी परियोजनाओं से प्रदेश को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत सभी जलविद्युत परियोजनाएं मुफ्त बिजली उपलब्ध करवा रही हैं, जबकि बीबीएमबी की परियोजनाएं राज्य को कोई मुफ्त बिजली नहीं देतीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि बीबीएमबी परियोजनाओं की स्थापना से हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं और प्रदेश को उसके हिस्से का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। गोबिंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने 22 जून को अपनी वार्डन डॉ. सविता नेगी के निर्देशन में श्राई कोटी मंदिर का शैक्षणिक-सांस्कृतिक भ्रमण किया। डॉ. सविता नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्राएं इस छात्रावास में रह रही हैं। उन्हें स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर, देवी की मान्यता और क्षेत्रीय जीवनशैली से परिचित कराने के उद्देश्य से इस भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और स्थानीय लोगों से संवाद कर अनुभव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 92वीं जयंती के अवसर पर आज रामपुर के राज दरबार परिसर में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ वीरभद्र सिंह की पत्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। यह रक्तदान शिविर उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आगे…