एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला प्रशासन शिमला ने अवैध एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों से कुल 372 अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसजेवीएन कार्यालय शनान के पास स्थित एक गैस एजेंसी के ठिकाने पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति नरेंद्र धीमान, खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनीता ठाकुर, तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दरकाली पंचायत के शरनाल गांव में पिछले दो वर्षों से भू-स्खलन का गंभीर खतरा बना हुआ है। गांव का एक बड़ा हिस्सा लगातार धंस रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इस बार की बरसात ने हालात और खराब कर दिए हैं। खेत धंस कर नाले तक पहुंच गए हैं, और गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र गिरने की कगार पर है। ग्रामीण रत्नदास ने तो अपनी सुरक्षा के लिए अपना घर खाली कर दिया है। गांव के बीचों-बीच दरारें पड़ी हैं, और गांव को जोड़ने वाले रास्ते में मोटी दरारें दिखाई दे रही हैं। पिछले…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पेंशनरज़ कल्याण संघ खंड रामपुर की त्रैमासिक बैठक सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के समिति सभागार में अध्यक्ष सुदामा राम मैहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरकार से पेंशनरज़ की बकाया राशि, विशेषकर डीए एरियर, संशोधित वेतनमान एरियर, कम्यूटेशन राशि और चिकित्सा बिलों की शीघ्र भुगतान की मांग की गई। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि वृद्धावस्था में भी पेंशनरज़ को उनका हक नहीं मिला तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। पेंशनरज़ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बकाया राशि जल्द नहीं दी गई, तो आंदोलन होगा। इस बैठक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर दतनगर के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला यूथ सर्विसेज एवं स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट शिमला द्वारा किया जा रहा है, जो 29 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। खेला इंडिया सेंटर रामपुर की कोच सुभद्रा और बॉक्सिंग कोच गायत्री (दतनगर) ने जानकारी दी कि हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस देशभर में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 📅 कार्यक्रम का विवरण: 29 अगस्त: वॉलीबाल, खो-खो, रस्साकस्सी और पीठू जैसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़कें, बिजली-पानी की योजनाएं और आवश्यक सेवाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस गंभीर स्थिति की समीक्षा के लिए उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने संबंधित विभागों, उपमंडल अधिकारियों तथा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों को हुए नुकसान और बहाली कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मानसून की गंभीरता को देखते हुए पूरी तरह…