Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। हिमाचल प्रदेश के अंब (ऊना) की नैहरियां पंचायत के डूहकी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय आईटीआई (ITI) छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव कमरे में लटका मिला। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने खुद को “अच्छी बेटी न बन पाने” के लिए दोषी ठहराया और किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस के अनुसार, युवती एक किसान परिवार ने गोद ली थी। परिवार ने करीब 15 साल पहले, अपने दोनों बेटों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की भाबा वैली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मूलिंग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना को भूमि हस्तांतरण की संभावनाओं के मद्देनज़र स्थानीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सेना अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाबा वैली न केवल पर्यटन बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाबा वैली से स्पीति वैली तक सड़क संपर्क स्थापित होने से न केवल बॉर्डर-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सेना की सीमा तक पहुँच सुगम होगी। इसके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित योग शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस आयोजन में कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की शुरुआत परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष और योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिकता से ही हम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (आरएचपीएस) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन आज प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप, कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामूहिक कल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, आरएचपीएस के अधिकारी, कर्मचारी एवं आवासीय परिसर के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से जागरूक एवं संतुलित रहने की प्रेरणा दी। एसजेवीएन द्वारा स्वास्थ्य,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां जल शक्ति विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग के अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन और नागरिकों को निरंतर एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर परियोजनाओं का निरीक्षण करें तथा जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करें। निरीक्षण की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को…

Read More