एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू(शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अहम स्थान है, ये न केवल शारीरिक मजबूती और स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना को भी जन्म देते हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होती है। वे शनिवार को शीलघाट में आयोजित 49वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता में बराल डबल ए ठियोग ने जीत हासिल की, जबकि रझाणा डायनेमिक उपविजेता रही। रोहित ठाकुर ने आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को बधाई दी और कहा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। रामपुर में आज अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन किसान बागवान यूनियन रामपुर द्वारा परिधि गृह में किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी वन अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में रामपुर और ननखड़ी खंड की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। किसान बागवान यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने कहा कि यह अधिनियम उन परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो वर्ष 2005 से पहले वन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की मई 2025 की ड्रग अलर्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की 37 दवा कंपनियों की 50 दवाइयों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। CDSCO द्वारा जारी ड्रग अलर्ट के अनुसार, मई महीने में देशभर में कुल 186 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें से 58 सैंपल CDSCO व सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी की जांच में और 128 सैंपल विभिन्न राज्य स्तरीय लैब्स में फेल पाए गए हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि जिन कंपनियों की…
एआरअी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती 2025 को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (TGT) पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में न्यूनतम अंकों की सीमा तय की है, साथ ही आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 47 वर्ष कर दी है। हिमाचल प्रदेश के SC, ST, OBC, दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के अभ्यर्थियों को नियमों के तहत अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी। ✅ CBT के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स तय संशोधित अधिसूचना के अनुसार, टीजीटी भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को CBT में न्यूनतम 35%…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार हॉट एयर बैलून राइड की शुरुआत हुई है। शुक्रवार से यह सुविधा मंडी भराड़ी पुल के पास किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर शुरू हो गई है। अब पर्यटक गोबिंदसागर झील का विहंगम दृश्य आसमान से देख सकते हैं। इसके साथ ही हॉट एयर बैलून के साथ-साथ अब पर्यटक ऑफ रोड बाइकिंग और पैरामोटर राइड का भी रोमांच ले सकते हैं। इस पहल से बिलासपुर को हिमाचल के एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। यह न केवल पर्यटकों को सालभर आकर्षित करेगी, बल्कि स्थानीय…