एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) रामपुर इकाई ने अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर स्वाधीनता, जनवाद और समाजवाद के प्रतीक झंडे को महाविद्यालय परिसर में फहराया। इस कार्यक्रम की अगुवाई कैंपस अध्यक्ष पूजा ने की, जिन्होंने सबसे पहले झंडा फहराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि SFI ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक छात्र विरोधी और जन विरोधी नीतियों का लगातार विरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में कई साथियों ने अपनी शहादत भी दी है। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए SFI…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक जनजातीय छात्रा पर वामपंथी छात्र संगठन SFI के सदस्यों द्वारा कथित रूप से किए गए हमले के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिषद ने आरोप लगाया कि किन्नौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली एक छात्रा पर समरहिल चौक के पास पुस्तकालय से छात्रावास लौटते समय तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ABVP का आरोप है कि इस हमले में SFI की पाँच लड़कियाँ और नौ लड़के शामिल थे, जिन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम क्षेत्र नित्थल थाच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना व स्थानीय ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छितकुल पंचायत वासियों की प्रमुख मांग है कि भेड़ पालकों व चरवाहों को नित्थल थाच तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सेना के अधिकारियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के जटोली में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित मॉडल करियर सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं को रोजगार से जुड़ी आधुनिक व समसामयिक जानकारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इसमें करियर परामर्श, स्किल मैपिंग, साक्षात्कार की तैयारी, और सरकारी व निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार का अहम कदम बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.27 करोड़ रुपये की लागत से आबकारी एवं कराधान विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का चतुर्वार्षिक 24 जून को पदम पैलेस, रामपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश व प्रदेश के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रामपुर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। ट्रैफिक प्लान की प्रमुख बातें: यातायात डायवर्जन:सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी और हल्के वाहन बजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर भेजे जाएंगे। HRTC, निजी बसें और आपातकालीन वाहनों को छुट रहेगी।…