एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। तकलेच में भाजपा मंडल रामपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है। बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास, आर्थिक सुधारों, आत्मनिर्भर भारत, सैन्य सशक्तिकरण, सड़क कनेक्टिविटी और गरीब कल्याण योजनाओं जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की इन नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई और इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड पर करने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डेयरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ये समितियां डेयरी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 910 ग्राम पंचायतों में डेयरी सहकारी समितियां कार्यरत हैं और विभाग को कार्यशील समितियों की संख्या बढ़ाने के लिए दृढ़ता से कार्य करना चाहिए। कांगड़ा जिला में निर्माणाधीन ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल स्थित झाकड़ी क्षेत्र में CBI ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के सहायक गैरीसन इंजीनियर (AGE) कुलवंत सिंह को ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रकम ठेकेदार से बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी। CBI को एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि MES इंजीनियर ने निर्माण कार्य से जुड़ी फाइलों की मंजूरी और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रिश्वत की मांग की है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर CBI ने योजना बनाकर एक जाल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एनएसयूआई शिमला द्वारा आयोजित “समर कप 2025” का फाइनल मुकाबला आज एचपीयू ग्राउंड, समरहिल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के पंचायत राज मंत्री, माननीय अनिरुद्ध सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी प्रतिभा को निखारें। फाइनल मुकाबले में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा नवनियुक्त कुलसचिव को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। एसएफआई विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष अंकुश राणा ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में बसों की संख्या में भारी कमी आई है। जहां पहले परिसर में 6 बसें संचालित होती थीं, वहीं अब केवल 3 बसें ही बची हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक में नई बसों की खरीद को लेकर निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई…