एआरबी टाइम्स ब्यूरो ठियोग( शिमला)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के ठियोग में विकास परियोजनाओं की एक बड़ी श्रृंखला की शुरुआत करते हुए 14.84 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बस अड्डे और 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी विपणन परिसर (APMC) शिलारू का लोकार्पण किया। उन्होंने ठियोग में एचआरटीसी का सब डिपो और वर्कशॉप खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए बस अड्डे में यात्रियों और एचआरटीसी कर्मियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, शिलारू का नया…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए एचपीयू परिसर में धरना प्रदर्शन किया। एसएफआई एचपीयू इकाई के सचिव रितेश कुमार व अध्यक्ष अंकुश राणा ने कहा कि 10 जून की रात को एचएयू प्रशासन द्वारा पुरानी स्कॉलरशिप योजना की बहाली की मांग कर रहे शांतिपूर्ण छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा, “यह घटना शिक्षा के निजीकरण और छात्रविरोधी नीतियों की एक और मिसाल है। नई शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के बाद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सेब सीजन को लेकर बुधवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रक ऑपरेटर यूनियन और फारवर्डिंग एसोसिएशन ने अपने समक्ष आ रही समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) को निर्देश दिए कि सभी संपर्क और मुख्य मार्गों की मरम्मत समय रहते पूरी की जाए। विद्युत बोर्ड को लो वोल्टेज की समस्या को जल्द हल करने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के समय से पहले आने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड (जिला कुल्लू)। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना हेतु ₹2,22,222 का चैक भेंट किया। यह भेंट महासंघ के प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई। भेंट के दौरान महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विभाग में उपवन राजिक (Forest Guard Supervisor) के 350 से अधिक रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से जल्द भरा जाएगा। इस अवसर पर महासंघ की ओर से ललित भारती (अध्यक्ष, रामपुर वन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोे रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) ने आज नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गए मंडोली, कुमारसैन निवासी 60 वर्षीय सतीश कुमार को 3 वर्ष 1 माह की सश्रम कारावास और ₹5000 का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए उप-जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि घटना 11 सितंबर 2023 की है जब स्कूल से छुट्टी के बाद बालिका बस स्टैंड जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने शराब के नशे में उसका रास्ता रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता वहां से बचकर बस…