एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रबंधन से बायल में मिला। इस दौरान 24 अप्रैल 2025 को हुए समझौते पर चर्चा की गई। किसान सभा के महासचिव देवकी नंद ने परियोजना प्रबंधन व प्रशासन पर समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि देहरा पंचायत में आई दरारों व प्रदूषण का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। बरकेली गांव के कई छूटे हुए परिवारों को फसल क्षति का मुआवजा भी नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 5 जुलाई 2025 तक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, शिमला में बुधवार को छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नवगठित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बधाई दी और नशाखोरी और साइबर अपराध जैसी सामाजिक चुनौतियों से सतर्क रहने का संदेश दिया। महिला सशक्तीकरण और नशे से बचाव पर जोर ज्योति राणा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं और आज बेटियां हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने नशे को वर्तमान समय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के मूरंग थाना के तहत रारंग गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण लाल नेगी (51) के रूप में हुई है, जो राजकीय प्राथमिक पाठशाला अकपा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 9:30 बजे जब वह और उनके पति खेत से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ग्राम पंचायत पेखा की प्रधान शर्मिला देवी को उनके पद से हटा दिया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 146(1)(2) और 122(1)(c) के तहत कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया। इसके साथ ही शर्मिला देवी को आगामी 6 वर्षों तक किसी भी पंचायत पद के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि शर्मिला देवी को पंचायत से संबंधित कैश, रिकॉर्ड, स्टॉक, स्टांप व अन्य दस्तावेज तुरंत पंचायत सचिव को सौंपने होंगे। 📌 क्या…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो पांवटा साहिब। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पांवटा साहिब में एक जनसभा के दौरान सुक्खू सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार और कुछ अधिकारी हिंदू समाज से जुड़े लोगों को फंसाने और उन्हें अपमानित करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन सत्ता के अहंकार में न डूबे और भावनाओं को कुचलने का प्रयास न करे, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन भावनाएं न कुचलें। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद परिजन लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस…