एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसाइटी इस वर्ष “बुशहर प्रीमियम लीग (BPL)” का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन न केवल युवाओं के खेल कौशल को मंच प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का भी कार्य करेगा। अक्टूबर में होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा मंचसोसाइटी के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट अक्टूबर माह में आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह एक फ्रेंचाइज़ी आधारित क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, जो युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक और प्रेरणादायक माहौल देगी। छात्रों के लिए क्विज और मॉडल प्रदर्शनीखेल के…
Author: ARB Times Team
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में घटा रानीताल टोल प्लाजा पर वीरवार सुबह 8 बजे से टोल वसूली शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से बनाए गए इस टोल प्लाजा से मटौर-शिमला फोरलेन पर सफर अब महंगा हो गया है। इस टोल का असर स्थानीय नागरिकों, रोजाना आने-जाने वाले वाहनों और धर्मशाला, मैक्लोडगंज व भागसू नाग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले पर्यटकों पर भी पड़ेगा। बिना फास्ट टैग वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक ₹350 में…
शिमला। देश के मैदानी इलाकों के साथ अब हिमाचल में भी गर्मी का असर तेज हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए लू को लेकर चेतावनी जारी की है। ऊना और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। कल्पा में तापमान में 5.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जहां पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए बीते अढ़ाई वर्षों में कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल की 80% से अधिक आबादी कृषि व बागवानी पर निर्भर है, अतः ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने प्राकृतिक खेती से उत्पन्न जैविक उत्पादों पर MSP प्रदान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सीटू जिला कमेटी शिमला की बैठक किसान-मजदूर भवन कैथू में जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला महासचिव अजय दुलटा सहित बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, अमित कुमार, विवेक कश्यप, प्रताप चौहान, वीरेंद्र लाल पामटा, शांति देवी समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन को तेज करने, मिड डे मील, आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन की रूपरेखा…