Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीटू शिमला जिला कमेटी की बैठक में आंदोलन तेज करने का ऐलान, 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 11, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। सीटू जिला कमेटी शिमला की बैठक किसान-मजदूर भवन कैथू में जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला महासचिव अजय दुलटा सहित बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, अमित कुमार, विवेक कश्यप, प्रताप चौहान, वीरेंद्र लाल पामटा, शांति देवी समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

    बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों के आंदोलन को तेज करने, मिड डे मील, आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों के समर्थन में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने और सीटू जिला सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स के माध्यम से देश के श्रमिकों पर गुलामी थोप रही है। इन कोड्स से 70 प्रतिशत उद्योग और 74 प्रतिशत मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। इससे न केवल मजदूरों की हड़ताल का अधिकार छीना जा रहा है, बल्कि नियमित रोजगार की बजाय ठेका प्रथा और फिक्स टर्म नौकरियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    प्रमुख मांगें और मुद्दे:

    • न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रतिमाह घोषित किया जाए

    • योजना कर्मियों, आउटसोर्स, टेम्परेरी व कैजुअल कर्मचारियों को नियमित किया जाए

    • मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम वेतन व 200 कार्य दिवस दिए जाएं

    • मिड डे मील, आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर ग्रेच्युटी लागू की जाए

    • ठेका मजदूरों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए

    • ओपीएस बहाल की जाए, न्यूनतम पेंशन ₹9,000 लागू हो

    • ईपीएफ, ईपीएस, ईडीएलआई जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं

    • सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण रोका जाए

    • अग्निवीर, आयुद्धवीर, फिक्स टर्म योजनाएं रद्द की जाएं

    • भारी महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं

    नेताओं ने कहा कि केंद्र की नवउदारवादी व कॉरपोरेट परस्त नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और असमानता बढ़ रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कमजोर कर जनता को महंगे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दामों की मार झेलने को मजबूर किया जा रहा है।

    नेताओं ने एलान किया कि 9 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के हजारों मजदूर सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे और सभी प्रमुख मांगों को लेकर निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

    #9JulyStrike #AgainstAgnipath #AgainstLabourCodes #AnganwadiDemand #CITUProtest #ContractWorkersRights #HimachalWorkers #LabourRights #ManregaSupport #MinimumWage26000 #NoToPrivatization #OPSबहालकरो #ShimlaNews #StopInflation #WorkersUnited
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleJubbal: खेलों से होगा युवाओं का सर्वांगीण विकास, नशे से मिलेगा बचाव : रोहित ठाकुर
    Next Article Shimla: आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता: सुक्खू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.