एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा जिला शिमला की एक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां रहा। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। हाल ही में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। वर्ष 2014 में भारत की GDP…
Author: ARB Times Team
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर देश में पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटों में 378 नए केस सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 6,133 तक पहुंच चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। केरल में 1950 सक्रिय केस हैं और बीते 24 घंटे में यहां 144 नए मामले आए। इसके अलावा गुजरात (822), दिल्ली (686), महाराष्ट्र (595), कर्नाटक (366), उत्तर प्रदेश (219), तमिलनाडु (194), राजस्थान (132) और हरियाणा (102) में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में तीन,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सलौणी स्थित उप-रोजगार कार्यालय मैहरे में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। यहां कार्यरत एक महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कुछ बेरोजगार युवाओं को उनके खातों में भत्ता नहीं मिला। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें यह मामला सामने आया। पुलिस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला वर्ष 2017 से आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रही थी और एक साल पहले उसे नौकरी से निकाला जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबद्ध सीटू), शिमला जिला कमेटी का पांचवां जिला सम्मेलन आज रामपुर के किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला भर से आए लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यूनियन के ज़िला अध्यक्ष सुनील मेहता ने ध्वजारोहण किया। राज्य अध्यक्ष जोगिन्द्र ने सम्मेलन का उद्घाटन किया, जबकि ज़िला महासचिव अमित ने बीते तीन वर्षों की कार्यक्षमता रिपोर्ट और आगामी तीन वर्षों की योजना रिपोर्ट पेश की। नई जिला कार्यकारिणी का गठन सम्मेलन में 29…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा स्थित आईस स्केटिंग रिंक में आयोजित दो दिवसीय ‘किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, देव परंपराओं और सांस्कृतिक विविधताओं को वैश्विक पटल पर एक विशिष्ट साहित्यिक पहचान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किन्नौर का इतिहास अत्यंत प्राचीन, गूढ़ और वैभवशाली है, जो इसे साहित्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र बनाता है। इस तरह के आयोजनों से जहां युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है, वहीं देशभर…