एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा “मां के नाम पेड़” अभियान के तहत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी 8009 बूथों पर वृक्षारोपण करेगी। प्रत्येक बूथ पर 11 पेड़ लगाए जाएंगे, इस प्रकार कुल 88,099 पेड़ रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं, बल्कि समाज और सरकार दोनों का संयुक्त प्रयास होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक बैन को सख्ती से लागू करने और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रोहडू, ठियोग, रामपुर और सुन्नी तथा नगर पंचायतों नारकंडा, कोटखाई, जुब्बल, नेरवा, चौपाल और चिड़गांव, जिला शिमला के वार्डों में परिसीमन तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला, सम्बंधित उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, नगरपरिषद और संबंधित नगर पंचायत के कार्यालयों में 9 जून, 2025 तक कार्यालय समय के दौरान निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे तथा यह प्रस्ताव ई-गजट व उपायुक्त शिमला के अधिकारिक पेज पर भी उपलब्ध है। यदि किसी निवासी को उपरोक्त प्रस्ताव के सम्बन्ध में कोई आपत्ति व सुझाव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर, शिमला से ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ थीम पर आयोजित साइकिल रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (HIMCOSTE) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक न्यूट्रल हिमाचल-2030 जागरूकता अभियान और स्वच्छ शिमला अभियान का भी शुभारंभ किया। इस आयोजन में छात्रों, स्वयंसेवकों, गृह रक्षा जवानों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
धर्मशाला। ढलियारा कॉलेज में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पीएम श्री रावमापा कन्या रामपुर की मन्नत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्नेहा पटियाल और अमन (रावमापा सरकाघाट) विजेता रहे। साइंस स्किट प्रतियोगिता में सोलन स्कूल की पलक को बेस्ट एक्टर, मंडी के पंकज वर्मा को बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर और सोलन के मुनीश शर्मा को बेस्ट डायरेक्टर घोषित किया गया। स्किट में शिवालिक साइंस स्कूल नालागढ़ ने पहला, रावमापा बालकरूपी ने दूसरा और द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैथेमेटिकल ओलंपियाड में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आज से कोई तबादला नहीं होगा। तबादलों पर रोक 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस फैसले का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाए रखना और शैक्षणिक कार्यों को बाधित होने से रोकना है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय शिक्षण व्यवस्था को सुचारु रखने और शिक्षकों के समुचित युक्तिकरण के लिए आवश्यक है। राज्य सरकार…