एआरबी टाइम्स ब्यूरो देहरा(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 233.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम सोमवार को घोषित 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की निरंतरता में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन का उद्घाटन किया, जिससे लगभग 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये से बने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक, ग्राम पंचायत बाड़ा में नारद…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में आयोजित कार्यक्रम में कांगड़ा व चंबा जिलों की ग्राम वन प्रबंधन समितियों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान केएफडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22, 2022-23 व 2023-24 के लिए राज्य एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को प्रदान किए गए। वर्ष 2021-22 के लिए राज्य स्तर पर देहरा की समिति लगडू को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये, डलहौजी की समिति छम्बर को 60 हजार और भटेड़ को 40 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।वर्ष 2022-23 में भटेड़ समिति को प्रथम, जैनी मसरूर-2…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने जानकारी दी कि भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैशलेस उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को ₹1,50,000 तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता 7 दिनों तक उपलब्ध करवाई जाएगी। एसपी ने बताया कि इस योजना का लाभ भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी मिलेगा। योजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु ई.डी.ए.आर मोबाइल ऐप्लिकेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान घायल व्यक्ति को त्वरित अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। 66/22 केवी सबस्टेशन नोगली तथा 22 केवी उच्चताप लाइन नोगली से तकलेच लाइन पर आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिस कारण पांच जून को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल तकलेच ई. राजेश मुखिया ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मुरम्मत कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। विद्युत उपमंडल तकलेच के अंतर्गत आने वाले निम्न क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी:🔹 विद्युत अनुभाग तकलेच,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए 10 रुपए की पर्ची अनिवार्य कर दी है। अब तक यह सुविधा निशुल्क थी, लेकिन सरकार ने रोगी कल्याण समिति (RKS) की ओर से दी जाने वाली सेवाओं स्वच्छता, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपकरणों के रखरखाव को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह शुल्क सीधे रोगी कल्याण समिति द्वारा वसूला जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे अस्पतालों में दी…