एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 06 जून, 2025 को जिला शिमला के बनूटी, विकास खण्ड टुटू में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खेल मैदान बनूटी, बी.डी.ओ. कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देविंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 40 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश करेंगी। आवेदन की प्रक्रियामेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और उपलब्ध पदों की सूची आवेदक विभागीय…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) के निदेशक एवं प्राचार्य हिमांशु मोंगा को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें कई छात्राओं ने प्राचार्य पर अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यौन उत्पीड़न समिति ने 21 अप्रैल से जांच शुरू की थी। इस तीन सदस्यीय महिला समिति ने कॉलेज की लगभग तीन दर्जन छात्राओं से बातचीत की और उनके द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जैसे मैसेज आदि की भी जांच की। रिपोर्ट में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में पहली बार परसेंटाइल योग्यता मापदंड को लागू किया है। इस वर्ष प्रतिशतता की बजाय परसेंटाइल को आधार बनाया गया है, जो इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार है। विश्वविद्यालय ने इस बदलाव की जानकारी अपने प्रोस्पेक्टस में भी अपडेट कर दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 2,529 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें से लगभग 1,600 सीटें बीएससी नर्सिंग के लिए हैं। प्रवेश परीक्षा 11 जून 2025 को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ इकाई ने पावर हाउस में भारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास पावर हाउस टनल में सुबह 11 बजे से 12:09 बजे तक हुआ। मॉक ड्रिल में एसजेवीएन सुरक्षा विभाग, प्रबंधन वर्ग, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव, स्टेट पुलिस और हिमाचल फायर सर्विस की टीमें शामिल थीं। सहायक कमांडेंट अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी टीमों ने मिलकर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त टनल में राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। घायलों को फर्स्ट एड और CPR देकर…
चंडीगढ़। पीजीआई (PGIMER) चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ ऑपरेशन को सफलता से अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की हाइट हार्मोनल गड़बड़ी के चलते 7 फीट 7 इंच तक पहुंच गई थी, जो मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ से भी 6 इंच अधिक है। डॉक्टरों ने बिना सिर पर चीरा लगाए, नाक के रास्ते से उसका ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। मरीज को एक्रोमेगली नामक दुर्लभ हार्मोनल विकार था, जो पिट्यूटरी ग्रंथि में कार्यशील ट्यूमर के कारण हुआ। यह ट्यूमर अत्यधिक ग्रोथ हार्मोन उत्पन्न करता है, जिससे शरीर के अंगों में असामान्य वृद्धि होने लगती…