Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल द्वारा शनिवार को रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में स्थानीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाना तथा सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करना रहा। भाजपा नेता कौल सिंह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना, जो देश की सबसे बड़ी भूमिगत परियोजना है, में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा कुमार ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन उन वीरों को समर्पित रहा जिन्होंने परियोजना के निर्माण एवं संचालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र चांगों गांव की 28 वर्षीय छोंजिन अंगमो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट को फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छोंजिन अंगमो भारत और विश्व की पहली दृष्टिबाधित महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। यह उपलब्धि न केवल उनके जीवन की एक बड़ी सफलता है, बल्कि दृष्टिबाधित और विकलांग लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। छोंजिन अंगमो का संघर्ष और सपनों की उड़ान छोंजिन अंगमो ने बताया कि उनका माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना बचपन से ही…

Read More

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मास्क पहनने, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सहित तमाम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में अब तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की यात्रा और संपर्क इतिहास की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि घबराने की जरूरत नहीं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज अम्बेडकर भवन में आयोजित ओपन टॉक “कैसे फासीवाद और साम्राज्यवाद युद्ध को मुनाफे का साधन बनाते हैं” सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस विचारगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता नीरज बलोरिया ने कश्मीर से लेकर गाज़ा तक के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह वैश्विक फासीवादी और साम्राज्यवादी ताकतें युद्धों को एक बाज़ार और मुनाफाखोरी का माध्यम बना रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज़्यादा हथियार अमेरिका द्वारा बनाए जा रहे हैं और वह सबसे बड़ा पूंजीवादी देश बनकर इन्हें बेचकर भारी मुनाफा…

Read More