Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मेहरूवाला गांव में बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गई बिजली बोर्ड की टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दो कनिष्ठ अभियंता (जेई) घायल हो गए जबकि एक लाइनमैन के कपड़े फाड़ दिए गए। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। घटना गुरुवार सुबह की है जब बिजली बोर्ड उपमंडल पुरुवाला के जेई कुशल भाटिया और पीयूष ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम ने सीएम हेल्पलाइन 1100 पर मिली शिकायत के आधार पर गांव मेहरूवाला में बिजली चोरी की जांच शुरू की।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा अस्पताल में भर्ती छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कंबल के नीचे हाथ डालकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में गुस्साए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और मंत्रालय में अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रही धनराशि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल पर्यटन को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने औहर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया और कहा कि राज्य सरकार इसे एक प्रमुख जल क्रीड़ा गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है। उन्होंने यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2025 के दौरान इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इस बार पहली बार डोडरा क्वार के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 55 स्कूल भाग लेंगे जिनमें 35 सरकारी और 20 निजी स्कूल शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल से 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनमें लड़के और लड़कियों की संख्या समान रहेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 जून तक किया जाएगा। डोडरा क्वार क्षेत्र के बच्चों के लिए यह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहायता पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रगति और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्य में कैंसर केयर सेंटर की स्थापना, अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और उपकरणों की आपूर्ति के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने पहाड़ी राज्यों की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते योजनाओं में मानदंडों में ढील देने और लंबित धनराशि…

Read More