Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि एनजेएचपीएस नाथपा से प्राप्त सूचना के अनुसार, नाथपा बांध में जल प्रवाह (डिस्चार्ज) लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण, आज सुबह से रेडियल गेट के माध्यम से लगभग 50 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। नाथपा बांध से बहाव में कुल संभावित डिस्चार्ज करीब 124 क्यूमेक्स तक पहुंच सकता है। यदि जल प्रवाह और बढ़ा, तो अतिरिक्त पानी और भी छोड़ा जा सकता है। उप-मंडलाधिकारी रामपुर ने खंड विकास, पुलिस, राजस्व तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जुब्बल क्षेत्र के सीमावर्ती गाँव धानसर में ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत 1 करोड़ की लागत से निर्मित “धानसर-शिलोली” संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क न केवल धानसर बल्कि सीमावर्ती उत्तराखंड की किराणु और दुचाणु पंचायतों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि खनाशनी क्षेत्र से उनका पारिवारिक और भावनात्मक संबंध है, जिसकी नींव स्वर्गीय ठाकुर रामलाल ने रखी थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में सड़कों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के समेज व गानवी बीते वर्ष 1 अगस्त को आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने विधायक निधी से आज सरपारा पंचायत के समेज में 50 प्रभावित परिवारों को लगभग 47 लाख 90 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस राहत पैकेज के अंतर्गत सरपारा पंचायत के 32 तथा गानवी क्षेत्र के 18 परिवारों को मकान निर्माण हेतु एक-एक लाख रुपये की सहायता दी गई, जबकि गानवी के तीन परिवारों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर सरकार की अनदेखी और लापरवाही अब असहनीय होती जा रही है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और बागवानी विश्वविद्यालय नौणी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में कुलपति के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। इससे न केवल प्रशासनिक निर्णय प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि अकादमिक गतिविधियाँ भी बाधित हो रही…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई की विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्याम लाल कौशल को यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पीजी परीक्षा पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। एनएसयूआई विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष नविषेक ने बताया कि तकनीकी और वित्तीय समस्याओं के चलते कई छात्र समय पर परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। इसी कारण फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की…

Read More