एआरबी टाइम्स ब्यूरो नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज, 21 मई, 2025 को एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत सताद्री परिसर से हुई, जो एनजेएचपीएस के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पुनः सताद्री परिसर में समाप्त हुई। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया। जिसमें पहली श्रेणी: 35 वर्ष से कम आयु, दूसरी श्रेणी: 35 से 45 वर्ष, तीसरी श्रेणी: 45 से 55 वर्ष और चौथी श्रेणी: 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) का एक शिष्टमंडल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के नए निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री से भेंट करने पहुँचा। इस अवसर पर निदेशक को उनके नए पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ, पहाड़ी टोपी तथा मफलर भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के सभी प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। हपुटवा ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का सबसे मजबूत और प्रतिष्ठित केंद्र है, जिसका नाम पूरे भारतवर्ष में सम्मान से लिया जाता है। यह विश्वविद्यालय का अभिन्न हिस्सा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगम कार्यालय सीएच क्यु शिमला के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. आशुतोष बहुगुणा के नेतृत्व में सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में पौधारोपण किया। परियोजना प्रमुख ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों की घटती संख्या इन समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। जंगलों की कटाई से सूखा और जंगली जानवरों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर पलायन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुर्की से सेब के आयात पर मौजूदा 50% आयात शुल्क को बढ़ाकर 100% करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की है कि आयातित सेब पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाए जाएं ताकि देश के सेब उत्पादकों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि हिमाचल प्रदेश को देश के सेब राज्य के रूप में जाना जाता है, और यहां के सेब अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। राज्य में सेब उत्पादन से 4500 करोड़ रुपये की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और मंडलाध्यक्ष महेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेनाओं द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान पर की गई कड़ी जवाबी कार्रवाई की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से किया गया। इस आयोजन के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ माँ भारती के वीर जवानों को…