Author: ARB Times Team

चंडीगढ़। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन पंजाब पर हमला किया है। शनिवार को सुबह पठानकोट में फिर से फायरिंग शुरू हो गई। 55 मिनट तक तेज धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और बम दागे गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और दुकानें बंद करा दी गई हैं। पाकिस्तान के मिसाइल हमले से पठानकोट और आदमपुर एयरबेस को मामूली नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका दावा कि उन्होंने भारत की ब्रह्मोस फैसिलिटी को तबाह कर दिया है, पूरी तरह झूठा है। पंजाब के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने 11 मई को होने वाली पीयू सीईटी यूजी (PUCET UG) प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि अगली तारीख शांति बहाल होने के बाद घोषित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर (DC) को पत्र लिखकर अपील की है कि वे छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ को समय पर सही जानकारी देने में मदद करें। साथ ही, पीयू ने अपने कर्मचारियों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने जानकारी दी है कि जिला शिमला में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गेहूं, चावल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ-साथ एलपीजी, डीजल और पेट्रोल की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक खरीदारी से बचें ताकि सभी को समान रूप से वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा सकें, विशेषकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि कोई निर्धारित लाभांश से अधिक मूल्य वसूलता है…

Read More

रामपुर बुशहर (एआरबी टाइम्स) गोबिंद बल्लभ पंत मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज रामपुर में महान कवि, लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव टैगोर द्वारा रचित प्रसिद्ध गीतों “एकला चलो रे” और “जन गण मन” की प्रस्तुति से हुई। कॉलेज प्राचार्य विद्याबंधु ने टैगोर के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और भारतीय संस्कृति व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश की सीमा से लगे जिन राज्यों में सायरन बज रहे हैं, वहां के जिला उपायुक्तों को तुरंत ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद मुख्य सचिव कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत…

Read More