Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी, रामपुर में छात्र नेतृत्व को सम्मानित करने के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी नरेश शर्मा रहे, जिन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज और सैश प्रदान किए। उन्होंने छात्रों को निष्ठा, समर्पण और निष्पक्षता से अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा दी और कहा कि नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। समारोह में छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के पालन की शपथ ली। समारोह में नव चेतना सोसायटी के अध्यक्ष एचकेआनंद, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला उस समय आया जब टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में था और फाइनल समेत 16 मुकाबले शेष थे। आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा हो।” बोर्ड का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब देश की…

Read More

रामपुर बुशहर(एआरबी टाइम्स)। बुशहर बीएड संस्थान कलना (नोगली) में रविंद्र नाथ टैगोर की 164वीं जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टैगोर के जीवन, कृतित्व और शैक्षणिक दृष्टिकोण पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्य राजेंद्र नेगी ने की। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे टैगोर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। प्रतियोगिता में कृष्णा भारती, अनामिका जोशी और पल्लवी ने टैगोर के शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर अपने विचार साझा किए।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को IPL मैच बीच में ही रोककर रद्द कर दिया गया। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी यह कदम उठाया गया। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर मैच रोकने के बाद दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी गेट खोले गए। स्टेडियम में जल रही सभी लाइटें बंद कर दी गईं और माहौल एकदम गंभीर हो गया। जैसे ही लोगों को हमले की जानकारी मिली, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से स्टेडियम गूंज उठा। जिस वक्त मैच रोका गया, उस समय पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ चलने अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 9 से 14 मई तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, वीरवार को लाहौल की कोकसर घाटी, रोहतांग और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी शिमला, चंबा और भरमौर जैसे क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई,…

Read More