लाहौल स्पीति (एआरबी टाइम्स)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाहौल-स्पीति के उदयपुर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित डबल लेन भीम सेतु पुल का लोकार्पण किया। यह पुल क्षेत्र की रणनीतिक और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। पुल का उद्घाटन बीआरओ के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने अन्य राज्यों की 50 सड़क और पुल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। भीम सेतु का निर्माण 4.7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण कार्य 20 फरवरी 2023 को शुरू…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल क्षेत्र की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताते हुए महिला को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर उससे 31.70 लाख रुपये ठग लिए। यह पूरी राशि ठगों ने एक ही दिन में हथिया ली। महिला ने बुधवार को साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। घटना 5 मई को शुरू हुई जब महिला के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताया और कहा कि महिला का आधार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शहर की व्यस्त रिवोली मार्केट में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक हरा पेड़ अचानक दुकानों पर गिर पड़ा। इस हादसे में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनी दुकान नंबर एक और दो की छत को नुकसान पहुंचा, वहीं पहली दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दुकानदार सुखराम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय बारिश थमने के बाद अचानक पेड़ झुकने लगा था। इसे देखकर दुकानदारों ने तुरंत बाजार में आवाजाही रोक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आज एक अहम आईपीएल मुकाबले का गवाह बनेगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस सात बजे होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं, ऐसे में यह मैच दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर अक्षर पटेल के हाथ में है। अब तक दोनों टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर में खंड विकास समिति (बीडीसी) में विवाद सामने आया है। बीडीसी के कई सदस्यों ने अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को बैठक के बाद सदस्यों ने उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपते हुए दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। बैठक में 13 सदस्य मौजूद रहे। इनमें सरोजनी ठाकुर, वीना मरालू, कुभा देवी, संतोष कुमारी, मीरा देवी, चंपा देवी, यशपाल, देशदीप, सुदेश, सुभाष, अजय और चिंतामणि आदि शामिल हैं। रामपुर में अध्यक्ष आशीष कायथ और उपाध्यक्ष…