शिमला (एआरबी टाइम्स)। विशेष न्यायाधीश (रेप-पॉक्सो) कोर्ट ने एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दोष साबित होने पर 25 साल की कठोर सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। यह मामला 8 नवंबर 2022 का है, जब 8वीं कक्षा की छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटी। पीड़िता की मां ने अगले दिन पुलिस थाने में अपनी बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और 18 नवंबर को लड़की को शिक्षक समेत कुल्लू जिले के जगतसुख स्थित एक होटल से बरामद किया। लड़की ने पुलिस…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पुलिस ने पंजाब से शिमला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में चिट्टा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना अशोक खजूरिया उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके का निवासी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि खजूरिया शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। पूछताछ में खजूरिया ने खुलासा किया कि वह चिट्टे की कमाई को अपने परिचित अनिल कुमार के माध्यम से फैंटेसी गेम्स में खर्च करता था। पुलिस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार सुबह बगड़ाथाच के समीप तब हुआ जब परिवार नई कार लेकर देव दर्शन के लिए खुडीजल मंदिर देहुरी जा रहा था। सुबह करीब 9:00 बजे बगड़ाथाच के पास तंग और खतरनाक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में भुंतर निवासी मीना देवी और उनके…
जींद (ब्यूरो) । जहां आज भी दहेज के कारण बेटियों की जान ली जाती है, वहीं हरियाणा के जींद से एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के मंडप में ही दहेज के तौर पर मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए और सिर्फ एक रुपये व नारियल शगुन में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। यह मामला जींद के सफीदों क्षेत्र का है, जहां ज्योतिषी परिवार से ताल्लुक रखने वाले आचार्य पुरुषोत्तम कौशिक के बेटे ज्योतिष कौशिक की शादी सोनीपत जिले के गांव सांदल कलां की तनु से तय हुई थी। रिश्ता तीन महीने पहले तय…
एआारबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में राज्य सरकार ने अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया। यह कर्मचारी वे होंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक सात वर्ष की निरंतर सेवाएं पूरी की हैं। इसके अलावा, वन विभाग के वन्य जीव विंग को शिमला से कांगड़ा जिले के धर्मशाला में स्थित सीपीडी केएफडब्ल्यू परियोजना कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मंडी से जिला जेल को नेरचौक…