एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की लालसा क्षेत्र की चार ऐतिहासिक ठहरियों में भगवान परशुराम जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने की एक पहल है, जो हर वर्ष चार ठहरियों में बारी-बारी से आयोजित होता है। इस बार आयोजन लालसा की ठहरी में हुआ।इस अवसर पर भगवान परशुराम की पालकी को शनेरी की जेठी ठहरी से लालसा तक लाया गया। शोभायात्रा में देवता साहब धमुख डंसा, देवता साहब झाहरूनाग शनेरी, और देवता साहेब यगेश्वर महाराज शिंगला भी पधारे। लालसा के देवता साहब दोगनू ने अपने नव-निर्मित मंदिर परिसर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पहलगाम में 26 निर्दोष सैलानियों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (बिकेयू) के नेता नरेश टिकैत के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। टिकैत ने केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल संधि को रद्द करने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि “भारत और पाकिस्तान का किसान एक है”। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हिमाचल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने इस बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह शहीदों और उनके परिवारों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में संचालित गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग पूरी तरह से अब अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। एक मई से इन विभागों की इंडोर सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और लैब सुविधाएं अब चमियाना अस्पताल में ही उपलब्ध होंगी। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए। चमियाना में अभी तीनों विभागों की ओपीडी ही चलती थी। मरीजों को भर्ती और ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी भेजा जाता था। चमियाना और आईजीएमसी एक दूसरे से दूर होने के कारण मरीजों को यहां से वहां…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। जिले के गांधी ग्राम में आयोजित नेशनल ट्रक एंड बस मीट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल देश का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करती है। अधिक पर्यटक आगमन से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए राज्य सरकार पर्यटन ढांचे को मजबूत करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने और आवश्यक ढांचे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने चार और शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इनमें कांगड़ा जिले के अनिल कुमार, ऊना की सुनीता शर्मा, मंडी के हेमराज और शिमला के प्रमोद चौहान शामिल हैं। इससे पहले 26 अप्रैल को भी छह शिक्षकों को निलंबित किया गया था। सरकार की कार्रवाई के बावजूद शिक्षक आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा सचिव ने साफ किया कि सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई…