Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने सोमवार को प्रदेशभर में जमीन से बेदखली, घरों की तालाबंदी के खिलाफ और वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी शिमला के डीसी कार्यालय के बाहर भी किसानों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। हिमाचल किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और सेब उत्पादक संघ के संयोजक राकेश सिंघा ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी आजीविका के लिए वन भूमि पर कब्जा कर रखा है, उनके कब्जों को तुरंत नियमित किया जाए।…

Read More

एआारबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले की रामपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्‌टा तस्कर सोनू के गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निखिल नेगी (किन्नौर) और जगत राम (करसोग) शामिल हैं। जांच के दौरान बैंक खातों के विश्लेषण और अन्य सबूतों के आधार पर इन्हें पकड़ा गया। इससे पहले 3 मार्च को डिटेक्शन टीम ने सोहल लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मामले की तफ्तीश में रामपुर पुलिस अब तक मंडी, शिमला, कुल्लू और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल में राज्य सरकार ने अफसरशाही में बड़ा बदलाव किया है। रविवार को सरकार ने एक साथ 17 आईएएस ( IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं । इनमें सिरमौर, बिलासपुर और लाहुल स्पीति के डीसी भी शामिल हैं। सरकार ने राहुल कुमार को बिलासपुर, प्रियंका वर्मा को सिरमौर और किरण भडाना को लाहौल स्पीति में डीसी लगाया है। इससे पहले सरकार ने बड़े स्तर पर HAS अधिकारियों के तबादले किए थे। किस अधिकारी के कहां हुई तैनाती। देखें लिस्ट।

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के प्राथमिक शिक्षक खंड सराहन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। जिला शिमला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशानुसार चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए फिर से चुना। इसमें ओम प्रकाश नेगी को पुनः अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सुंदर सिंह बलई को उपाध्यक्ष, चमन लाल को महासचिव, संदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, बंसी लाल टेगटा को महालेखाकार और रमेश चंद नेगटा को सचिव चुना गया। महिला विंग में उपासना चौहान को अध्यक्ष, नेत्र प्रभा को महासचिव और सरस्वती नेगी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो चौपाल। विकास खंड चौपाल की दूरदराज ग्राम पंचायत पौड़िया में हिमाचल प्रदेश के दूसरे स्वामी विवेकानंद पंचवटी प्लास्टिक वेस्ट पार्क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि दुर्गम क्षेत्र में मात्र 21 दिनों में इस सुंदर पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें करीब 6 क्विंटल प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि केवल 6 महीने में चौपाल क्षेत्र में दो प्लास्टिक वेस्ट पार्कों का निर्माण कर चौपाल ने राज्य में मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने बीडीओ…

Read More