एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं (एचएएस) के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2024 बैच के छह परिवीक्षाधीन अधिकारी और 2022, 2023 व 2024 बैच के 16 पदोन्नत अधिकारी शामिल थे, जो इस समय डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और एचएएस अधिकारी इस लक्ष्य को साकार करने में…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर ऑटो यूनियन की आम सभा 26 अप्रैल को ब्लॉक समिति हॉल, रामपुर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूनियन के महासचिव मस्त राम कश्यप ने बताया कि बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। सभा में यूनियन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020 और 2021 के दौरान एकत्र किए गए मासिक चंदे तथा बकाया राशियों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श होगा। मस्त राम कश्यप ने सभी यूनियन सदस्यों से अपील की है कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। संघ द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हमलावरों द्वारा धर्म पूछ-पूछकर केवल हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाना एक अमानवीय और निंदनीय कृत्य है। इस प्रकार की घटनाएं समस्त भारतवासियों में आक्रोश उत्पन्न करती हैं और अब समय आ गया है कि ऐसे आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। हपुटवा के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि यह हमला भारत के खिलाफ, विशेष रूप से हिंदू धर्म के खिलाफ रची गई गहरी साजिश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 का उल्लंघन करके निर्मित सड़कों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 मई, 2025 से पहले न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसी सड़कों के नियमितीकरण के लिए कानूनी सहायता लेने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इस संबंध में विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्य भर में ऐसी 2183 सड़कें हैं, जिनमें शिमला जोन में 613, मंडी जोन में 821,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पेंटिंग, भाषण और प्रश्रोतरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने की। पेंटिंग प्रतियोगिता में इरावती सदन की अदिति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शतुद्री सदन की अन्या गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अश्विन पहले और आशीष दूसरे स्थान पर रहे। प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में शतुद्री सदन ने पहला और अस्किनी सदन ने दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य ने अपने…