एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर के अंतर्गत ग्राम केंद्र देवठी की बैठक पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में देवठी क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी पर चिंता व्यक्त की गई। पूर्व प्रत्याशी ने बताया कि देवठी की पीएचसी में लंबे समय से ताले लटके हैं, जिससे स्थानीय लोगों को मामूली बीमारियों के लिए भी रामपुर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विधायक का गृहक्षेत्र होने के बावजूद उपेक्षित है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्यूरी के तीन मेधावी छात्रों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं—प्रिया (पुत्री मोहन लाल), जितेन नेगी (पुत्र जय प्रकाश), और नेगी शबनम (पुत्री गीता राम)—ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल की है। इस योजना के अंतर्गत इन छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो ₹1,000 प्रतिमाह के रूप में दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति न केवल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करवाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत बोर्ड के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए एचपीएसईबीएल में फील्ड स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में एचपीपीटीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश दृष्टिबाधित संघ के सदस्यों ने सोमवार को राज्य सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारियों ने छोटा शिमला पुलिस थाने के सामने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। प्रदर्शन के कारण शिमला आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी सड़क के मध्य में बैठकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दृष्टिबाधित संघ के सदस्य। दृष्टिबाधित संघ लंबे समय से बैकलॉग की भर्तियों को पूरा करने की मांग कर रहा है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले की खमाडी ग्राम पंचायत के धडूंजा गांव में रविवार को एक शैडनुमा गौशाला में आग लगने से बड़ी क्षति हुई। इस हादसे में गौशाला में बंधी एक जर्सी गाय और उसकी बछिया की जलकर मौत हो गई। गौशाला मालिक लायक राम ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन पर दो कमरों की शैडनुमा गौशाला बना रखी थी। एक कमरे में गाय और बछिया, जबकि दूसरे में खरगोश व मुर्गियां रखी जाती थीं। गौशाला में कायल के 40 स्लीपर भी रखे हुए थे। 6 अप्रैल को दोपहर करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच उनकी पत्नी…