Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के खोपड़ी में स्थित पर्यटन विभाग के कैफे के पास दोपहर करीब साढ़े चार बजे एक बड़ा पेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सड़क किनारे खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ हटाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ की टहनियां सड़क पर दूर-दूर तक फैल गई थीं, जिन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।…

Read More

समय पर इलाज न मिलने पर 90% डॉग्स की हो सकती है मौत एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल और साथ लगते कुल्लू जिले के क्षेत्रों से पशु चिकित्सालय रामपुर में इलाज के लिए लाए जा रहे डॉग्स में पार्वो वायरस के लक्षण पाए जा रहे हैं। इस वायरस का पहला मामला रामपुर में मार्च महीने में सामने आया था। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न मिलने पर इससे 90% डॉग्स की मौत हो सकती है। हालांकि यह कोई नया वायरस नहीं है और अक्सर सीजन के अनुसार फैलता है, फिर भी डेढ़ से दो साल की उम्र के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में ऊनी उड़ने वाली गिलहरी (Eupetaurus cinereus) का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त हुआ है। वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह साक्ष्य वन्यजीव प्रभाग द्वारा 10 अक्तूबर से 4 दिसम्बर, 2024 तक किए गए कैमरा टैपिंग सर्वेक्षण के दौरान मिला। यह सर्वेक्षण स्नो लैपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया (एसपीएआई) प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया गया, जिसमें अध्ययन क्षेत्र में 62 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। यह दुर्लभ प्रजाति उत्तर-पश्चिम हिमालय की निवासी है, जिसे लगभग सात दशकों तक विलुप्त माना गया था। 1994 में पुनः खोज के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ठियोग क्षेत्र के सरा गड़ाकुफर में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह का वर्चुअल शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन और ईको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक 25 किलोमीटर के दायरे में विश्राम गृह की सुविधा नहीं थी। इस निर्माण से पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग के पास वर्तमान में लगभग 450 विश्राम क्षेत्र हैं, जिन्हें ईको-टूरिज्म के लिए विकसित किया जा रहा है। अभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र स्थित ब्रौनी खड्ड में पुल निर्माण की आस एक बार फिर जगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) ने सौ मीटर ऊंचे, तीन सौ मीटर लंबे और तीन लेन वाले पुल का नया डिज़ाइन तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। इस पुल की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को एनएच के मुख्य अभियंता की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके लिए 129 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में ब्रौनी खड्ड में विशेष टीम द्वारा सोयल इंवेस्टिगेशन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट के…

Read More