Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई के पनोग पंचायत में डिल्वी संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान के बावजूद सरकार व स्थानीय लोगों के सहयोग से यह सड़क पूर्ण हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने पनोग स्थित मंदिर के निर्माण हेतु 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। क्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास की रीढ़ हैं। पिछले दो वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई में 115 सड़कें स्वीकृत की गई हैं और 400 करोड़ रुपये की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण-पत्र का अधिकार प्रदान किया है। यह निर्णय उन अनाथ बच्चों के लिए लिया गया है, जो पिछले 15 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे हैं। पूर्व में इस व्यवस्था के अभाव में ये बच्चे कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से वंचित रहते थे। मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर, 2024 को शिमला स्थित बाल आश्रम टुटीकंडी के दौरे के दौरान इस समस्या को संज्ञान में लिया और उपायुक्त, शिमला को समाधान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर । पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनू गैंग के 9 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला मंडी के करसोग में की गई। ये आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू और गीता श्रेष्ठ के साथ मिलकर चिट्ठा/हेरोइन के धंधे में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में हुकम चन्द उर्फ रिंकू वर्मा (28 वर्ष), मनशाणा, करसोग (मंडी), महेन्द्र कुमार (26 वर्ष), चौकी, तेबन, करसोग, (मंडी), विमल ठाकुर (25 वर्ष), चेखवा, सराहन, करसोग, (मंडी), टंकेश्वर दत्त उर्फ नेगू वर्मा (39 वर्ष), सेरी बंगलो, करसोग,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर । विश्व हिंदू परिषद रामपुर इकाई ने शनिवार दोपहर बाद पुरोहित मंदिर के बाहर हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2082 के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि मदन भारती ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया, जिसमें परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मनोज अग्रवाल व अनु गोस्वामी ने किया, जबकि मंच संचालन विनय शर्मा ने किया। वक्ताओं ने भारतीय और अंग्रेजी नववर्ष के बीच अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष प्राकृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है। चैत्र मास में प्रकृति में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय और पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दोनों विद्यालयों में शनिवार को प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। हालांकि, कुछ छात्र गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे छात्रों को पुनर्परीक्षा के लिए डिटेन किया गया है, जिससे वे दोबारा इन विषयों की परीक्षा देकर उत्तीर्ण हो सकें। विद्यालयों का समग्र परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। विद्यालयों में घोषित परिणाम पदम स्कूल के सभागार में प्रधानाचार्य आर. सी. गुप्ता और कन्या…

Read More