एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शोघी-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शील गांव के समीप हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी, उनकी बेटी प्रगति व मुकुल निवासी नवबहार और जय सिंह निवासी संजौली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 8:00 बजे हुआ, जब कार शोघी से मैहली की ओर आ रही थी। इसी दौरान शील गांव के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस ने अंतरराज्जीय सोनू गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के मामले में 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रितिक जिष्टू (24), निवासी खड़ाहण, ननखड़ी (शिमला), पुष्पेंद्र (31), निवासी धनाह, निरमंड, (कुल्लू), दिगम्बर सिंह (32), निवासी भैरा, कुमारसैन, (शिमला) पवन छेत्री (30), निवासी दत्तनगर, रामपुर (शिमला) विपुल (25), निवासी दलान, कुमारसैन (शिमला)] शशि कुमार (31), निवासी धडूंजा, ननखड़ी, (शिमला), हनी लाल (32), निवासी सेरी मझली, रामपुर (शिमला), धीरज शर्मा (29), निवासी गसो, रामपुर, (शिमला), रमन कायथ, निवासी नरैण, रामपुर, (शिमला), धर्म सिंह उर्फ काकू सोनी (35), निवासी निरमंड, (कुल्लू)…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी की देलठ पंचायत में खुले शराब ठेके को बंद कराने या उसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर छह महिला मंडलों ने मंगलवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी महिलाओं ने इस संबंध में ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला मंडलों की आपत्तिकिसान सभा नेता देवकी नंद ने बताया कि महिला मंडल टुटू, नोटीधार, कालीमाटी, दांवटी, मोतीबाग और देलठ की महिलाओं ने इस ठेके को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ठेके के पास ही आईटीआई और राजकीय…
एआबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला शिमला में विधानसभा बजट सत्र के चलते स्थगित की गई पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की भर्ती 1 से 11 अप्रैल तक होगी। एसपी शिमला की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पुलिस ग्राउंड भराड़ी शिमला में होगी। पुलिस की ओर से भर्ती के लिए युवाओं को रोलनंबर वाइज बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल, ग्राउंड टेस्ट आदि शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, शिमला जिले से करीब 13,000 युवाओं ने कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने भांजे के साथ सड़क पार कर रही थी और अचानक बस चल पड़ी। हादसे के तुरंत बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। महिला दोहरा नाला के खलोगी गांव की निवासी बताई…