Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चेबड़ी के लोटी गांव में सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी सड़क के सुधार एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क का उन्नयन कार्य लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि सुन्नी लुहरी सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है, जो शकरोड़ी, चेबड़ी, भराड़ा, ओगली एवं बाग पंचायत को जोड़ती है। सड़क का उन्नयन कार्य पूर्ण होने से स्थानीय जनता को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी। सड़क निर्माण में सुन्नी जल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि 27 मार्च को शिमला में होने वाली रैली में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 1,000 लोग भाग लेंगे। यह रैली सरकार के प्रति रोष प्रकट करने के लिए आयोजित की जा रही है। रामपुर के सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो की 58 बसें कंडम हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। वहीं, रामपुर की ट्रेजरी भी कई महीनों से बंद पड़ी है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक रामपुर में अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई और उनके समाधान की मांग सरकार से की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बजट को लेकर निराशा व्यक्त की। अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को ऐरियर का केवल आंशिक भुगतान किया गया है, जबकि बजट में पूर्ण भुगतान का वादा किया गया था। उन्होंने सरकार से वर्ष 2016 से लंबित संशोधित वेतन का शीघ्र एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) के किनारे खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। ऐसे उत्पाद जिनसे लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, उन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी। बिना अनुमति के खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Food Safety Meeting में निर्णय लिया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से शिमला आ रही एलायंस एयर की एटीआर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। विमान में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा समेत कुल 44 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के बाद उसकी स्पीड कम नहीं हो रही थी, जिससे वह रनवे के अंतिम छोर तक पहुंच गया। पायलट ने तेजी से इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे विमान रुका। इस दौरान कई यात्री डर से रोने…

Read More