---Advertisement---

Shimla : लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी, इमरजेंसी ब्रेक लगा रोका विमान, 44 यात्री थे सवार

November 9, 2025 5:04 PM

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से शिमला आ रही एलायंस एयर की एटीआर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। विमान में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा समेत कुल 44 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के बाद उसकी स्पीड कम नहीं हो रही थी, जिससे वह रनवे के अंतिम छोर तक पहुंच गया। पायलट ने तेजी से इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे विमान रुका। इस दौरान कई यात्री डर से रोने लगे। क्रू मेंबर्स ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले यात्रियों को तकनीकी दिक्कत की जानकारी दे दी थी। दिल्ली से शिमला आने वाली यह फ्लाइट शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इस घटना के बाद धर्मशाला की उड़ान को रद्द कर दिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आई थी। हालांकि, विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट अपने छोटे रनवे और खराब मौसम के कारण विमानों की लैंडिंग के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हालांकि, घटना के समय मौसम साफ था, इसलिए हादसे के पीछे तकनीकी खराबी को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment