Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवा 10 अप्रैल तक अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। मंडी, कुल्लू लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर समेत अन्य जिलों के युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पंजीकरण वर्ष 2025-26 के लिए किया जा रहा है। भर्ती कार्यालय शिमला के मुताबिक, इच्छुक युवा 10 अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। जिन्हें पंजीकरण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शहर के सफेद ढांक में एक बार फिर पानी के साथ मलबा बहकर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर आ गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इससे सरकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र, अस्पताल जाने वाले लोग और वाहन चालक भारी परेशानी में पड़ गए। हालांकि, यह समस्या नई नहीं है। वर्षों से बिना बारिश के भी इस ढांक से पानी रिसता रहता है, जिससे विशेष रूप से पैदल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थान के ऊपर बने दर्जनों मकान भी हर समय खतरे के साए में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि भाजपा 27 मार्च को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को “झूठ बोलने में पीएचडी” करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने में असफल रही है और केवल बड़े-बड़े वादे कर रही है। भाजपा नेताओं ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से जारी पटवारी-कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और संयुक्त पटवारी-कानूनगों संघ की बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पटवारी-कानूनगो का राज्य कैडर बनाने की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके विरोध में कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए थे। पटवारी-कानूनगों महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण 1 में अनुबंध कर्मचारियों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता सत्र एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, कुमारसैन के सौजन्य से डॉ. मृदुल शर्मा मेडिकल ऑफिसर द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के प्रमुख धीरज गुप्ता, उप महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने भारत सरकार के 100-दिवसीय सघन अभियान पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को टीबी के प्रति जागरूक रहने और जांच कराने के लिए प्रेरित किया। एसजेवीएन पूर्व में भी टीबी…

Read More