पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यपएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश को विकास की दृष्टि से काफी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कचरे से ऊर्जा उत्पादन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश से बायोगैस प्लांट स्थापित करने का कोई प्रस्ताव दिल्ली वालों को नहीं मिला है। हिमाचल सरकार का इस बात पर कहना था कि बायो गैस प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय को…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत ठियोग पुलिस ने चार व्यक्तियों को 7.25 ग्राम चिट्टे व 38500 रूपए की नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कैंथसर सरोगली के होम स्टे में चिट्टे की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चार व्यक्तियों को चिट्टे व नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस मामले में लालविंदर सिंह पुत्र मनजिंदर सिंह आयु 20 वर्ष, प्रीतपाल उर्फ करन…
रामपुर के सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक नंदलाल।एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने सोमवार को परिधि गृह, रामपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक नंद लाल इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं और निरंतर लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को जानने व समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। परिधि गृह में ननखड़ी, रामपुर और 15/20 क्षेत्र से लोग पहुंचे थे। क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं।…
शिविर के आखिरी दिन लोगों से बात करते न्यास सचिव विनय शर्मा एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए गए। वहीं, सोमवार को आखिरी दिन सभी मरीजों की आंखों की जांच की गई और सभी को 23 फरवरी को पुनः चेकअप के लिए बुलाया गया। तीन दिनों तक चले नेत्र जांच शिविर में 120 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद…
कोटखाई में आयोजित पटवारी एवं कानूनगो संघ की बैठक में उपस्थित सदस्यएआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला शिमला की नई कार्यकरिणी के चुनाव कोटखाई में महामंत्री राज्य कार्यकरिणी चंद्र मोहन की अध्यक्ष्ता में आयोजित हुए। जिसमें सर्वसहमति से जिला शिमला महासंघ के अध्यक्ष के रूप मे चमन ठाकुर को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश राजटा, महामंत्री राजीव भैक, सह सचिव पूर्ण मेहता, कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी व मीडिया प्रभारी राजेश झाई को चुना गया। चुनाव में जिला शिमला की समस्त 26 तहसील/उप तहसील के सभी प्रतिनिधियों व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। नई कार्यकरिणी ने सभी सदस्यों का आभार…