Author: ARB Times Team

रामपुर के मसारना गांव में स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते लोग। रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर के मसारना गांव में कृषक विकास संघ की ओर से मुफ्त हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इसमें 90 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। नेचुरल थैरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी डॉ. विपिन चौहान ने लोगों को दी। मौके पर कृषक संघ से तिलकेश्ववर कायत, रोशन चौहान, फकीर चंद, हुकम नेगी, राजेश चौहान, प्रताप चौहान, चरन दास, पृथ्वी राज, सुभाष चंद, अनीता कुमारी, सुमित्रा देवी, शूरम लाल, केवल राम, कृष्ण लाल, मस्त राम, विजय राज मौजूद रहे।

Read More

विदाई समारोह में शिक्षकों के साथ बच्चे।एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल स्कूल, रामपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मेजबानी 11वीं कक्षा के छात्रों ने की और पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान मिस्टर डेलियन का खिताब अपूर्वा चौहान को मिला।मिस डेलियन इपशिता चुनी गईं। प्रथम रनर-अप कृतार्थ कौल और महक ठाकुर बने। द्वितीय रनर-अप तुषार और नविका आनंद को घोषित किया गया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष आनंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों…

Read More

रामपुर के डकोलढ़ में मिले शव के बाद जांच करती पुलिसएआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत डकोलढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जो सड़क से काफी नीचे गिरा हुआ पाया गया। जिसकी पहचान मस्तराम गांव मझेवटी, डाकघर देवनगर के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर को जब कोई व्यक्ति बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था तो उसने देखा की कोई व्यक्ति गिरा हुआ है। जिसकी जानकारी उसने आसपास के लोगों को दी तो वहां देखते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के लापता बच्चे को रामपुर पुलिस जिला मंडी के सुंदरगनर से खोज लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे पिता मीना राम पुत्र ज्ञान चंद गांव व डाकघर रामनी, तहसील निचार जिला किन्नौर ने झाकड़ी थाने में 7 फरवरी को बच्चे के लापता होने की एफआईआर झाकड़ी थाने में करवाई थी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा बच्चा 6 फरवरी को घर से ट्यूशन के लिए निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। जिस पर उनके परिजनों ने पुलिस थाना झाकड़ी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो उपमंडल रामपुर की सरपारा पंचायत के सुगा गांव के मलाेआ जंगल में शुक्रवार को दोपहर बाद आग लगी। जिसमें एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी। सूचना के मुताबिक महिला उस समय आग बुझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान तिलामणी पत्नि ईश्वार दास निवासी मलोआ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौर रहे कि इन दिनोंं…

Read More