Author: ARB Times Team

मिट‌्टी जांच की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा पुल का डिजाईनएआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। राष्ट्रीय राज मार्ग पांच की ब्रोनी खड्ड में पुल निर्माण के लिए मिट्‌टी की जांच की जा रही है। जिसकी जांच की रिपोर्ट पर पुल का डिजाईन निर्भर करेगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा विशेष टीम को बुलाया गया है जो बीते एक सप्ताह से अधिक समय से मिट्‌टी की जांच कर रही है। रामपुर को जिला किन्नौर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग पांच पर ब्रोनी खड्‌ड अक्सर बरसात के दिनों में वाहन चालकों और आम जनमानस को खासा परेशान करती है। खड्‌ड दोनों करीब दो सौ मीटर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत की चार विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जिसमें बिरता, घुरकड़ी, ललेहड़, मटौर, नटेहड़ और आसपास के क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के लिए 60.12 करोड़ रुपये की लागत की सीवरेज योजनाओं की आधारशिला रखी और 12.59 करोड़ रुपये की लागत से देहरा अराला, गावला अंदराड़, तरसूह, ललेहड़, बिरता, जोगीपुर, सेवकारा और नटेहड़ को जोड़ने वाली सड़कों के सुधार कार्य का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड…

Read More

एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष रमेश पॉल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव गोपाल मिासचचव श्री गोपाल जिलटा, अध्यक्ष रमेश पॉल व डॉ. तनेद्रा ने पुरानी कार्यकार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में मदन कश्यप को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि राम सिंह नेगी को सरंक्षक और मंगत राम कश्यप व अशोक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। इनके अतिरिक्त महिला उपाध्यक्ष कौशल्या जोशी, महासचिव अविनाश, सचिव रूपा, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, मुख्यसलाहकार राज कुमार व सहलाकार प्रेम चंद जोशी, संगठन महामंत्री चुनी…

Read More

एआरबी टाइम्स, ब्यूरो  रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की तथा विभागों द्वारा जिला में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित विभागों के अधिकारियों से ई-ऑफिस प्रणाली की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी तथा जो विभाग ई-ऑफिस प्रणाली से नहीं जुड़े हैं, उन्हें शीघ्र इस प्रणाली से जुड़ने के निर्देश दिए। उन्होनें सभी विभागों के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने विभाग के लंबित बिलों को समय पर कोषाधिकारी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस दौरान जिला के…

Read More

एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। वन टच टेड्रिंग सोलयुशन कंपनी में पैसा डबल करने के चक्कर में लोगों ने तीन करोड़ की रकम फंसा दी है। अब न तो कंपनी के लोगों से संपर्क हो रहा है और न ही पैसा वापस मिल रहा है। जिसकी शिकायत पीडि़त लोगों ने पुलिस थाना रामपुर में दर्ज करवाई है। रामपुर निवासी मधु बाला और रूपराम शुक्ला गांव कशोली, तहसील निरमंड पर आरोप है कि इन्होंने अलग अलग लोगों से इस कंपनी में पैसे निवेश करने को कहा। लोगों ने भी पैसा डबल करने के चक्कर में इस कंपनी में निवेश कर दिया। जब लोगों…

Read More