एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता कौल नेगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के संदर्भ में उनके राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और अंत्योदय की विचारधारा में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने SIR, RDG तथा VB GRAMG जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक श्याम लाल गुप्ता ने SIR विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को इसकी महत्ता और जनहित में इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं G Ram G विषय पर पूर्व प्रत्याशी केवल राम बुशहरी ने अपने जागरूकता अभियान के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनजागरण के माध्यम से सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में रामपुर भाजपा मंडल महामंत्री राम मूर्ति चौहान, जिला महासू के प्रवक्ता अनिल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष हेम राज कश्यप, मंडल सचिव कपिल जगतू, देश राज हुड्डन, मंडल प्रवक्ता नीतिका गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार, अतुल शर्मा, विक्रांत, राहुल चौहान, योगी भारद्वाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष नेक राम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमिल, रीता जोशी, रीना ठाकुर, पार्षद स्वाति बांसल, राम कोड़ा, शीशी राम, लीला कैथ, पुष्प देवी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष मंगल दास, गीता राम, मेहर सिंह, सुखदेव, महेंद्र कुमार शर्मा तथा मीडिया प्रभारी तिलक राज सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
