Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    कुल्लू में फटा बादल; कई क्षेत्रों में भारी नुकसान, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 17, 2025Updated:October 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। रविवार तड़के करीब चार बजे कुल्लू जिले के शालानाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई। इससे कुल्लू और मंडी जिलों के कई इलाकों में नुकसान हुआ। पनारसा, टकोली और नगवाईं क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने से घर, वाहन और सड़कें मलबे में दब गए। भारी बारिश और बादल फटने से 10 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई घरों के अंदर मलबा भर गया। शालानाल खड्ड में आई बाढ़ से एफकॉन्स कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि जनहानि नहीं हुई है लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन कई जगहों पर बंद हो गया है। टकोली सब्जी मंडी और फोरलेन पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात बाधित है। मंडी जिले के बागी-पराशर इलाके में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना मिली है।

    आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन का कहना है कि पनारसा, टकोली और नगवाईं क्षेत्रों में अचानक बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ है। हालांकि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

    मानसून सीजन में अब तक 261 मौतें

    हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 35 लोगों की जान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में गई है, जबकि 36 लोग अभी भी लापता हैं। सरकारी और निजी संपत्ति को अब तक करीब 2144 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

    सीएम सुक्खू ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीती रात मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश व बादल फटने से कई क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर आवागमन बाधित होने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। प्रशासनिक टीमों को राहत और बचाव कार्यों में तत्परता से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और आवागमन को शीघ्र बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और संवेदनशील स्थानों की ओर न जाएँ। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति गंभीर है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सीएम सुक्खू ने कहा हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

    # हिमाचल बादल फटना 2025 #Kullu Mandi Flood #कुल्लू मंडी बारिश #चंडीगढ़ मनाली हाईवे बंद #हिमाचल फ्लैश फ्लड Himachal Cloudburst News
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग उत्सव में की शिरकत, मिस ठियोग बनी अनन्या
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत; अनामिका जोशी टॉपर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 3 1 7
    Users Today : 101
    Total Users : 121317
    Total views : 239024
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.