Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    • Rampur Bushahr: dJ NatioN Sports Fest 2026 का फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, Royal FC Chandigarh बनी विजेता
    • Rampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज, मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
    • Shimla: एचपीयू शिमला में SFI का उग्र प्रदर्शन, NTA का पुतला फूंका और चक्का जाम कर जताया विरोध
    • IPL 2026: धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से कल होगी टक्कर
    • दैनिक राशिफल 13 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : बिजली बोर्ड में 2000 नई भर्तियां, टीमेट और लाइनमैन की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी : मुख्यमंत्री

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 22, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राज्य सचिवालय में बिजली बोर्ड और ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट और लाइनमैन के 2,000 पद भरे जाएंगे। इसको लेकर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य बिजली बोर्ड और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एचपीएसईबीएल की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में ये पद भरे जा रहे हैं। यह कदम बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और सेवाओं को बेहतर करने में सहायक होगा। बैठक में बिजली क्षति की समस्या, चल रही परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बिजली क्षति का सटीक आकलन किया जाए और बिजली चोरी रोकने के लिए फीडर मीट्रिंग जैसे प्रभावी कदम अपनाए जाएं। साथ ही वाणिज्यिक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं की फीडर मैपिंग करने के भी निर्देश दिए ताकि सारी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सके।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एचपीएसईबीएल के वे अधिकारी और कर्मचारी जो वर्तमान में ऊर्जा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और पॉवर कॉरपोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प दिया जाएगा। सिविल विंग के कर्मचारियों को लोक निर्माण विभाग या अन्य विकल्प चुनने की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इससे कर्मचारियों के सेवा लाभ या पदोन्नति पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी लाभ सुरक्षित रहेंगे। 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंग-टोंग जल विद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह परियोजना नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली निकासी की पूर्व योजना तैयार करने को भी कहा ताकि परियोजना शुरू होते ही बिजली का व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का निर्णय भी लिया गया जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

    #ऊर्जा_विभाग #एचपीएसईबीएल #फीडर_मीट्रिंग #बिजली_क्षति #मुख्यमंत्री_बैठक #लाइनमैन_भर्ती #शोंग_टोंग_परियोजना #सुखविंद्र_सिंह_सुक्खू #हिमाचल_ऊर्जा_परियोजना #हिमाचल_सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 0 7 4
    Users Today : 0
    Total Users : 108074
    Total views : 216064
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.