Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Chopal: सरकार गांव के द्वार: नन्हार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनी जन समस्याएं, दी विकास की सौगातें

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    चौपाल(शिमला)। चौपाल, हिमाचल प्रदेश – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत नन्हार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मांगों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    कार्यक्रम की शुरुआत में पंजीकृत तीन शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 23 से अधिक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया गया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

    शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2016 से लंबित 1900 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की गई है और राज्य के 105 कॉलेजों को स्थायी प्राचार्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि टीजीटी के 937 पद भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और पीजीटी के 700 पदों पर नियुक्ति भी की गई है। एनटीटी और आया के 6200-6200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के शिक्षकों और छात्रों के लिए सिंगापुर एक्सपोज़र विजिट जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पहली बार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेज़ी अनिवार्य की गई है और स्मार्ट यूनिफॉर्म की शुरुआत भी हुई है। शिक्षा विभाग के लिए इस वर्ष 9800 करोड़ रुपये का सर्वाधिक बजट रखा गया है, जो राज्य सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नन्हार के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल के लिए अतिरिक्त बजट, फर्नीचर, दीवार निर्माण और प्राथमिक विद्यालय के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की।

    कार्यक्रम में छात्राओं और महिला मंडल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, जिसके लिए मंत्री ने 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एसपी रत्तन नेगी, एसडीएम हेम चंद वर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #ग्रामविकास #चौपाल_विकास #रोहितठाकुर #शिक्षा_सुधार #सरकार_गांव_के_द्वार #हिमाचल_शिक्षा #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 2 4 2
    Users Today : 147
    Total Users : 107242
    Total views : 214778
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.