Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: भट्टाकुफ़र ट्विन ट्यूब टनल निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद, जिला दण्डाधिकारी शिमला के सख्त निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 27, 20251 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनुपम कश्यप, जिला दंडाधिकारी शिमला (DPRO)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला प्रशासन शिमला ने भट्टाकुफ़र, मेहली-ढली रोड पर हुए भूस्खलन के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (शिमला बायपास पैकेज-II) के तहत निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल पर खुदाई, ब्लास्टिंग तथा सभी संबंधित निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

    इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखकर सभी गतिविधियां रोकने के आदेश दिए हैं।

    भूवैज्ञानिक शाखा द्वारा प्रस्तुत प्राथमिक स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मेहली-ढली रोड पर एक बड़ा गर्त बन गया है। रिपोर्ट में चट्टानी द्रव्यमान में दरारें, लगातार रिसाव, कई स्थानों पर यूटिलिटी लाइनों का खुले में आना, तथा आसपास के आवासीय भवनों में संरचनात्मक क्षति की पुष्टि हुई है।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल का अक्ष ठीक प्रभावित क्षेत्र के नीचे स्थित है और इस स्तर पर चल रही खुदाई का प्रभाव नकारा नहीं जा सकता।

    प्राथमिक निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए, भूस्खलन के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) जैसी विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा विस्तृत भू-तकनीकी और भू-भौतिकीय जांच आवश्यक मानी गई है।

    जन सुरक्षा, आवासीय क्षेत्रों में बढ़ते जोखिम तथा भूवैज्ञानिक शाखा की सिफारिशों को देखते हुए, जिला प्रशासन ने टनलिंग, खुदाई, ब्लास्टिंग व सभी अन्य निर्माण गतिविधियों को रोकने का निर्णय लिया है। साथ ही मैसर्ज गावर शिमला हाईवे प्राइवेट लिमिटेड को जारी ब्लास्टिंग अनुमति भी अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई है।

    प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में दरारों, भू-स्खलन तथा रिसाव की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं GSI टीम के साथ पूरा सहयोग सुनिश्चित करने, सुरक्षा घेराबंदी (बैरिकेडिंग) लगाने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती उपाय कड़ाई से लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    दण्डाधिकारी ने NHAI के परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि आदेशों का पूरी सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    #Bhattakufer #DistrictAdministration #GeologicalSurvey #himachalpradesh #Landslide #MehliDhalliRoad #NH5 #NHAI #Shimla #TunnelConstruction
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया आह्वान
    Next Article Kullu: आनी में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 06 दिसंबर तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 4
    Users Today : 5
    Total Users : 118614
    Total views : 234942
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.