Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: मंडी में हिमाचल दिवस समारोह: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया तिरंगा, भुभुजोत टनल की DPR शुरू
    • Himachal Diwas 2026 : CM सुक्खू की बड़ी घोषणाएं, किन्नौर की महिलाओं को ₹1500, भू-तापीय हीटिंग व्यवस्था
    • Rampur Bushahr: देवटन में कोली समाज ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल
    • Rampur Bushahr: रामपुर में “बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ” गठन का निर्णय, 17 अप्रैल को अगली बैठक
    • Shimla Summerhill Accident: खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के दो लोगों की मौत
    • दैनिक राशिफल 15 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Kinnaur: किन्नौर में शोंगटोंग-कड़छम परियोजना की समीक्षा, 2027 तक पहला चरण पूरा करने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: लॉयन्स क्लब शिमला ने रक्तदान सेवा परिवार को सौंपी एम्बुलेंस, दो माह पुराना वादा किया पूरा
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: चायली खुर्द सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास, 40 लाख की योजना से सुधार होंगे ग्रामीण संपर्क मार्ग

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 27, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    चायली पहुंचने पर प्रदेश लोनिवि व शहरी विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के पास चायली खुर्द सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत 40 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर ध्यान दे रही है। चायली क्षेत्र ऐतिहासिक महत्व का है और शिमला शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय सड़क के लिए 36 लाख रुपए स्वीकृत थे, लेकिन निर्माण में ग्रेडिंग का ध्यान नहीं रखा गया था।

    सड़क के सही ग्रेडिंग और चौड़ीकरण के बाद अंतिम छोर तक सड़क को जल्दी तैयार किया जाएगा और बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मेटलिंग कार्य के लिए बजट प्रावधान शीघ्र किया जाएगा।

    चायली से शिमला बस सेवा और प्राइवेट टैक्सी की सुविधा

    चायली में बुजुर्ग महिला की समस्या सुनते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चायली पंचायत का मुख्यालय वर्तमान में टुटू में है। इसे चायली में स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है। एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी होने तक, चायली से शिमला बस अड्डा तक प्राइवेट टैक्सी सेवा चलाने की व्यवस्था की जाएगी।

    गड़ावग सड़क और पेयजल योजना का विकास

    मंत्री ने गड़ावग गांव में बनाए गए सीवरेज प्लांट का निरीक्षण किया और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सतलुज के पास शकरोली से शिमला के लिए नई पेयजल योजना लगभग तैयार है। इसके संचालन के बाद चायली पंचायत को भी पर्याप्त पेयजल सुविधा मिलेगी।

    चायली में नया सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्य

    वर्तमान कार्यकाल में विधायक निधि से 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें शामिल हैं:

    • छोटी सड़कों की मरम्मत

    • नया सामुदायिक भवन निर्माण

    • सोलर लाइट्स

    • कच्चे-पक्के रास्तों का निर्माण

    • विभिन्न डंगे एवं अन्य कार्य

    पुराने सामुदायिक भवन को डिसमेंटल कर नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में 2.5 लाख रुपए की राशि दी गई।

    “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं

    विक्रमादित्य सिंह ने “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किया। कार्यक्रम के तहत सड़क, पेयजल, कम वोल्टेज और विकास योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी टुटू, पीसीसी पूर्व महासचिव, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, महिला मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रधान और उपप्रधान सहित स्थानीय जनता और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ChayliKhurd #HimachalPradeshDevelopment #PanchayatDevelopment #PublicWorksMinister #RoadWidening #RuralDevelopment #Shimla #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    क्लास-थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण का कानून बनेगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

    March 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 8 8 1
    Users Today : 2
    Total Users : 103881
    Total views : 209593
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.