Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीटू शिमला जिला कमेटी का दो दिवसीय सम्मेलन शिमला में सम्पन्न, 49 सदस्यीय नई कमेटी बनी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 5, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित सीटू के सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शिमला की अग्रवाल धर्मशाला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में कुल 49 सदस्यीय नई जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कुलदीप डोगरा को अध्यक्ष, अमित कुमार को महासचिव, बालक राम को कोषाध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारियों सहित कई सदस्यों का चयन हुआ।

    सम्मेलन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, उपाध्यक्ष अजय दुलटा व महासचिव अमित कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, योजना कर्मियों की नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा के खिलाफ, मनरेगा मजदूरों के लिए बजट व वेतन वृद्धि, श्रमिक कल्याण बोर्ड के आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने सहित अनेक मांगों को लेकर सीटू हिमाचल में निरंतर संघर्षरत है।

    प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि चार लेबर कोड लागू होने से लगभग 70% उद्योग व 44% मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। हड़ताल व आंदोलन करने पर मजदूरों को कड़ी सजा व जुर्माना का प्रावधान किया गया है। ठेका प्रथा व फिक्स टर्म रोजगार बढ़ावा मिलने से बंधुआ मजदूरी जैसे हालात बनेंगे।

    सम्मेलन में आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये, मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, आउटसोर्स, टेंपररी, कैजुअल श्रमिकों को नियमित रोजगार देने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया गया। इसके अलावा, मनरेगा मजदूरों के लिए 600 रुपये प्रति दिन मजदूरी पर 200 कार्य दिवस और श्रमिक कल्याण बोर्ड से आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने की मांगें भी उठाई गईं।

    सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नवउदारवादी नीतियों को बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई का मुख्य कारण बताया और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

    #CITUDistrictConference #CITUShimla #HimachalWorkers #LaborLaws #MinimumWage #ModiGovernmentLaborPolicy #WorkersMovement #WorkersOrganization #WorkersRights #WorkersStruggle
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 2 6 5
    Users Today : 170
    Total Users : 107265
    Total views : 214807
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.