Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो
    • Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल
    • Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान
    • Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश
    • Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति
    • दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
    • Kullu: रीता मोड़ के समीप निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय निरमंड के नए परिसर का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Kullu Road Accident : न्यू ईयर से लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, एक घायल

    Kullu Road Accident : कुल्लू में न्यू ईयर और जन्मदिन मना कर लौट रहे चार दोस्तों की कार भूतनाथ के पास हादसे का शिकार हो गई। युवक समेत तीन की मौत, एक युवती गंभीर घायल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 1, 2026Updated:January 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    Kullu Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार कुल्लू अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे कुल्लू के भूतनाथ क्षेत्र में हुआ।

    जानकारी के अनुसार, कसौल से लौटते समय एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे लगे पैराफिट से टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों युवाओं को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक युवक की पहचान सतपाल निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। अन्य दो युवतियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि बुधवार को सतपाल का जन्मदिन था और वह अपनी तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कसौल गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया। सतपाल पेशे से टैटू आर्टिस्ट था और कुल्लू के अखाड़ा बाजार में उसकी दुकान थी। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस के अनुसार, आज तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    #ARBtimes #HimachalAccident #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #KasolNews #Kullunews #KulluRoadAccident #RoadAccident KulluAccident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो

    May 14, 2026

    Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल

    May 14, 2026

    Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश

    May 14, 2026

    Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए

    May 12, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के सांगला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, थेमगरंग पंचायत के युवक की मौके पर मौत

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 2 7 1
    Users Today : 197
    Total Users : 108271
    Total views : 216333
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.