एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
शिमला जिले के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत माकरचा (शकरोड़ी) के पास मंगलवार देर रात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चमन लाल, निवासी जमरोठ, डाकघर पंडोआ, उप-तहसील जलोग, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तुषार और उमेश, दोनों निवासी बग जमरोठ, को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुन्नी भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें : >> ज्यादा मुनाफे के लालच में 38 लाख गंवाए, सोशल मीडिया विज्ञापन बना जाल
>>16 कॉलेज अब नहीं होंगे बंद, सरकार शुरू करेगी प्रोफेशनल-रोजगार आधारित कोर्स
