Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    • HPU UIT में B.Tech की फीस 10% बढ़ी, सेल्फ फाइनेंस कोर्स हुए महंगे
    • Mandi: मानसून-2026 की तैयारी तेज: आपदा प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वित कार्रवाई पर जोर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि: सांस्कृतिक संध्याओं व ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ के ऑडिशन 3 से 7 फरवरी तक

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ तथा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन 3 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं नृत्य (शास्त्रीय, लोक व समकालीन) के ऑडिशन केवल 7 फरवरी को लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, स्पेशल चाइल्ड हंट के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए गायन व नृत्य दोनों के ऑडिशन 2 फरवरी को आयोजित होंगे।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि सभी ऑडिशन मंडी के पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान मंच और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्पेशल चाइल्ड हंट का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि के विजेता, उप-विजेता के अलावा बेस्ट स्टेज परफॉर्मर और मोस्ट यूनिक वॉयस को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

     उप-मंडलवार ऑडिशन कार्यक्रम

    • 2 फरवरी: स्पेशल चाइल्ड हंट (पूरे जिला के दिव्यांग बच्चे)

    • 3 फरवरी: मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी, धर्मपुर

    • 4 फरवरी: बल्ह, सरकाघाट, पधर, जोगिंद्रनगर

    • 5 फरवरी: करसोग, गोहर, सुंदरनगर, थुनाग

    • 6 फरवरी: अन्य जिलों के कलाकार

    • 7 फरवरी: केवल नृत्य (मंडी जिला व अन्य जिले)

     पूर्व विजेताओं को मिलेगा सीधा मंच

    पिछले वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बिना ऑडिशन के सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

    • 🥇 गुलशन (सलापड़) – विजेता

    • 🥈 विकास (लुधियाना) – प्रथम रनरअप

    • 🥉 आनंद अनु (करसोग) – द्वितीय रनरअप

     आयु सीमा व प्रतियोगिता की शर्तें

    • आयु: 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 16 वर्ष

    • केवल एकल गायन मान्य

    • युगल, समूह गान या सामूहिक प्रस्तुति मान्य नहीं

    • प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागी पात्र

     सेरी मंच पर होगा फाइनल

    वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल मुकाबला महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के दौरान सेरी मंच पर आयोजित होगा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार तथा अन्य फाइनलिस्ट को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

     आवेदन प्रक्रिया

    • गायन/नृत्य ऑडिशन:

      • अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, मंडी

      • ई-मेल: adcmandi@gmail.com

    • स्पेशल चाइल्ड हंट:

      • जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय

      • ई-मेल: dpowcd.mandi@gmail.com

     चयन प्रक्रिया व मानदंड

    प्रतिभागियों का चयन स्वर गुणवत्ता, सुरों पर पकड़, रीद्म, मंच प्रस्तुति, आत्मविश्वास और मौलिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रथम चरण के अंक फाइनल राउंड में मान्य नहीं होंगे। किसी प्रतिभागी के हटने पर अगले अधिक अंक प्राप्त कलाकार को अवसर दिया जाएगा।

     महत्वपूर्ण सूचना

    ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को यात्रा, ठहराव व खान-पान का व्यय स्वयं वहन करना होगा।

    #CulturalAudition #HimachalCulture #MandiNews #MandiShivratri #ShivratriFestivalMandi2026 #SpecialChildHunt #VoiceOfShivratri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 5 3 0
    Users Today : 15
    Total Users : 105530
    Total views : 212177
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.