Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Delhi: हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित
    • Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न
    • Rampur Theft Case: गैस कटर से काटकर ले गए 70 लोहे के पोल, CCTV में कैद बोलेरो
    • Mandi Road Accident: शिकारी देवी मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; दो घायल
    • Rampur Bushahr: रामपुर-तकलेच रूट पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, अवैध सवारी ढो रहे 25 वाहनों के चालान
    • Sirmaur Murder Case: सिरमौर में महिला की हत्या कर शव जलाया, जंगल में मिली अधजली लाश
    • Himachal High Court : ज्वाइनिंग के बाद इस्तीफा देने पर वेटिंग लिस्ट से नहीं होगी नियुक्ति
    • दैनिक राशिफल 14 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Bilaspur: बिलासपुर में राज्य युवा उत्सव 2025-26 संपन्न, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने विजेताओं को किया सम्मानित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिलासपुर में आायोजित राज्य युवा उत्सव की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य युवा उत्सव केवल युवाओं को सांस्कृतिक मंच प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि राज्य युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में पैरालंपिक्स, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया तथा लगभग 17 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

    मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार एवं प्रोत्साहन बजट में वृद्धि की गई है, ताकि प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव, पंचायत, ब्लॉक, जिला और विधानसभा स्तर तक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है।

    यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इंडोर हॉल और खेल स्टेडियम निर्माण का संकल्प लिया है। इसके तहत कई स्थानों पर खेल अधोसंरचना विकसित की जा चुकी है और आने वाले समय में इसका और विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

    उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी विभागों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों में 3 प्रतिशत आरक्षण के तहत सरकारी रोजगार प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 500 खिलाड़ियों को सरकारी रोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है।

     राज्य युवा उत्सव 2025-26 के विजेता

    राज्य युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

    लोक नृत्य प्रतियोगिता

    • प्रथम: शिमला

    • द्वितीय: बिलासपुर

    • तृतीय (संयुक्त): कुल्लू एवं मंडी

    लोक गीत (समूह गायन)

    • प्रथम: कांगड़ा

    • द्वितीय: चंबा

    • तृतीय (संयुक्त): मंडी एवं सिरमौर

    स्टोरी राइटिंग

    • प्रथम: यामी (कुल्लू)

    • द्वितीय: पायल (ऊना)

    • तृतीय: प्रीतम शर्मा (मंडी)

    कविता पाठन

    • प्रथम: ऋषि कपूर (चंबा)

    • द्वितीय: पूर्वी (हमीरपुर)

    • तृतीय: भार्गव पांडेय (सोलन)

    पेंटिंग

    • प्रथम: रिया वर्मा (शिमला)

    • द्वितीय: आदर्श शर्मा (हमीरपुर)

    • तृतीय: शैलजा ठाकुर (बिलासपुर)

    भाषण प्रतियोगिता

    • प्रथम: अनमोल शर्मा (ऊना)

    • द्वितीय: आभा चंदेल (बिलासपुर)

    • तृतीय: हर्ष ठाकुर (मंडी)

    #BilaspurNews #himachalpradesh #HimachalYouth #SportsAndCulture #YadvinderGoma #YuvasevaEvamKhel #YuvaUtsavHimachal #राज्ययुवाउत्सव2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 2 8 4
    Users Today : 210
    Total Users : 108284
    Total views : 216354
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.