Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर के दुर्गम क्याओ बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
    • Rampur Bushahr: रामपुर का आदतन नशा तस्कर चेतन चौहान गिरफ्तार, PIT-NDPS Act के तहत कैथू जेल भेजा
    • President Shimla Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 27 अप्रैल को दौरा, 1000 पुलिस कर्मी तैनात
    • Gurumukhi Express Extended : अब अंब-अंदौरा से मिलेगी सीधी रेल सुविधा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    • दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में रेशम कीट पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को मिल रहा हुनर का अनुभव
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में एमएड द्वितीय सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रीति चौहान प्रथम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसडीएम रामपुर गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच संचालन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    बैठक में बताया गया कि स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला, डीएवी, कोशिश एक आशा, आईटीआई, पीएम श्री बालिका उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, साई विद्या पब्लिक स्कूल, रामपुर पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, आर्य पब्लिक स्कूल, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा नृत्य शिक्षा अकादमी द्वारा समूह गीत, देशभक्ति नृत्य, लोक नृत्य, वाद्य यंत्र प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त डीएवी दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार तथा देव भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा भी देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

    उपमंडलाधिकारी नागरिक ने सभी संबंधित विभागों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम निर्धारित समय, अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने रामपुर उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया।

    बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #CulturalProgram #HimachalNews #PatrioticEvent #RamPurNews #RepublicDay #RepublicDay2026 #SubDivisionalCelebration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 6 7 8
    Users Today : 163
    Total Users : 105678
    Total views : 212392
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.